आखिरकार चर्चित पटवारी कौशल यादव हुए सस्पेंड… एसडीएम ने जारी किया आदेश…
बिलासपुर, जुलाई, 14/2022
बिलासपुर जिले के चर्चित पटवारी कौशल यादव को आखिरकार एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने निलंबित कर दिया है। चर्चित पटवारी के खिलाफ लगातार अनियमितता के शिकायत को लेकर नौकरी से सस्पेंड किया गया है। चर्चित पटवारी की लंबे समय से जमीन की हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थी जांच के बाद वर्तमान हल्का बिजौर के पटवारी कौशल यादव को निलंबित कर दिया है। इस दौरान कौशल यादव जिला कार्यालय में संलग्न रहेंगे। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार उन्हें उचित वेतन भत्ता भी दिया जाएगा।
एसडीएम के आदेश को कलेक्टर ने स्वीकृति दे दी है, पटवारी कौशल यादव के मोपका में पदस्थापना के दौरान सरकारी जमीन नामांतरण और सीमांकन के दौरान भारी गड़बड़ी मिली थी। जांच में मामला सही मिलने के कारण निलंबन का आदेश जारी किया गया है। चर्चित पटवारी के सस्पेंशन आर्डर से पटवारियों के बीच बड़ी हलचल मची हुई है।

शासन को हुआ नुकसान…
मोपका क्षेत्र की कई सरकारी जमीनों को कौशल यादव ने निजी लोगो के नाम चढ़ा दी थी इससे सरकारी जमीन जिसकी कीमत करोड़ो में है कुछ निजी लोगो के पास मिल गयी इससे शासन को करोड़ो का चूना लगा है। आपको बता दे कि मंगला और मोपका के और भी कई मामलों की जांच चल रही है जांच के बाद इन मामलों में भी कार्यवाही की जाएगी। होगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
