बिहार में नीतीश सरकार क्वरंटाइन सेंटरों में कंडोम बंटवा रही है , इसके पीछे एक वजह भी बताई जा रही है ,,
इस बात में कोई शक नहीं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रवासी श्रमिकों के वापसी में अपने स्टैंड के कारण बिहार और राज्य के बाहर काफी आलोचना झेली है. लेकिन अब जिन श्रमिकों को क्वरंटाइन सेंटर में रखा गया है इनके आदर सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है ,,
नीतीश कुमार ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर काफी आलोचना झेली है ,,
पटना // इस बात में कोई शक नहीं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रवासी श्रमिकों के वापसी में अपने स्टैंड के कारण बिहार और राज्य के बाहर काफी आलोचना झेली है. लेकिन अब जिन श्रमिकों को क्वरंटाइन सेंटर में रखा गया है इनके आदर सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. हालांकि खाने की बदइंतज़ामी और रहने की उचित व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ो0 वीडियो पिछले एक महीने में वायरल हुए. लेकिन अब नीतीश कुमार सरकार ने इन श्रमिकों को क्वरंटाइन सेंटर से विदाई के दिन एक नया तोहफ़ा देना शुरू कर दिया है. नीतीश सरकार की ओर से श्रमिकों को पैकेट कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का पैकेट दिया जा रहा है. इस कदम के पीछे बिहार राज्य हेल्थ सोसायिटी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार कहते हैं कि पूरे देश में बिहार का प्रजनन दर एक चिंता का विषय बना हुआ है जो देश में सर्वाधिक है. उन्होंने कहा, ‘हम लोगों का अपना विश्लेषण है कि ये श्रमिक जो साल में होली, दिपावली या छठ के समय आते हैं उसके नौ महीने के बाद सरकारी अस्पतालों में प्रसव का दर काफ़ी बढ़ जाता है’
उन्होंने आगे कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस बार क्वरंटाइन सेंटरों को लक्ष्य बनाया गया है. सरकार के निर्देश के अनुसार अब वहां कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों का पैकेट देकर मजदूरों को विदा किया जा रहा है. हालांकि इस संबंध में जब फ़ोटो और कुछ वीडियो सामने आए तो आप सरकार की जमकर आलोचना भी हो रही है. क्योंकि पत्रकारों के सवाल के जवाब में अधिकांश श्रमिक यही कहते हैं कि उन्हें इन सबसे ज़्यादा पेट भरने के लिए और सर पर छत की ज़रूरत है. उस पर ध्यान देते तो उनके लिए ज़्यादा अच्छा होता !
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
