• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बहुआयामी प्रशिक्षण… 28 दिनों की कार्यशाला…

एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बहुआयामी प्रशिक्षण…

बिलासपुर, जून, 03/2022

एनटीपीसी की बहुआयामी कार्यशाला “बालिका सशक्तिकरण अभियान” बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण हेतु एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसका आयोजन एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 19 मई 2022 से 15 जून 2022 तक किया जा रहा है।

इस बीच स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 25 मई को बालिका सशक्तिकरण अभियान में सम्मिलित प्रतिभागी बालिकाओं के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार दिनांक 26 मई को प्रतिभागी बालिकाओं को प्रतिष्ठित मूर्तिकार द्वारा क्ले आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें इन्होने गणेश जी, शंकर जी अन्य देवी देवताओं एवं सजावटी मूर्तियों का कच्ची मिट्टी से आकार दिया।

28 दिनों की इस कार्यशाला का लगभग 14 दिन समाप्त हो चुका है। प्रतिभागी बालिकाओं को प्रातः काल में योग, के विभिन्न आसन व प्राणायाम, का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे तन और मन स्वस्थ रहे। कार्यशाला में ड्राईंग पेन्टिग, आर्ट एवं क्राफ्ट, नृत्य एवं संगीत, खेलकूद, आत्मरक्षा के लिए ताइक्वाडो, मनोरंजक कार्यक्रम एवं अकादमिक अध्यापन गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे सांगवारी महिला समिति, एनटीपीसी, बाल भारती पब्लिक स्कूल, सी॰आई॰एस॰एफ के कर्मचारी, अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

इस अभियान में आसपास के ग्रामीण विद्यालयों के 10-12 वर्ष के 120 चयनित बालिकाओं को 28 दिन का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अभियान का औपचारिक शुभारंभ 19 मई को किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री गरिमा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर सम्मिलित हुईं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed