भारत को दो-तीन माह में 50 फ़ीसदी से भी कम कीमत में मिल सकती है ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजैनेका कोरोना वैक्सीन की बड़ी खेप…
देश-दुनिया में कोरोना वायरस के कारण मची तबाही के बीच हर किसी की उम्मीदें अब कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन पर टिकी है। हालांकि अब तक इस दिशा में वैज्ञानिकों को कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई है, पर उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो-तीन माह में इस दिशा में अहम सफलता मिल सकती है। इसी कड़ी में भारत को जल्द ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की बड़ी खेप मिलने की उम्मीद की जा रही है। यहां उल्लेखनीय है कि भारत सहित कई देशों में कोविड वैक्सीन को लेकर काम चल रहा है, जो अंतिम चरण में बताया जा रहा है। इसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका से दुनियाभर की उम्मीदें लगी हैं। भारत को अगले साल जनवरी, फरवरी तक इसकी डोज मिलने की संभवाना जताई जा रही है और वह भी एमआरपी से आधी कीमत पर। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस वैक्सीन को खरीद को लेकर समझौते के अंतिम चरण में है।पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी डोजटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित वैक्सीन की डोज अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से 50 फीसदी से भी कम कीमत पर मिलने के आसार हैं, जो प्रति डोज 500-600 रुपये होगा। हालांकि यह तभी संभव होगा जब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को ब्रिटेन और इंडियन रेग्यूलेटरी बॉडी से इस वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को लेकर मंजूरी मिल जाए।संबंधित खबरें:कोरोना से मिलेगी राहत! फरवरी-मार्च तक लॉन्च हो सकती है पहली स्वदेशी वैक्सीन जब हमारे पास होगा कोविड-19 वैक्सीन, भारत में किसे लगेगा पहला टीका?कोरोना वैक्सीन पर उल्लेखनीय प्रगति, पीएम मोदी बोले- चुनाव जैसी दुरुस्त हो टीकाकरण की व्यवस्थाअगर यह वैक्सीन फरवरी तक देश पहुंच जाता है तो डॉक्टर्स, नर्स, म्यूनिसिपल कर्मचारी, सशस्त्र बलों जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
