छत्तीसगढ़ / करतला // रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने गुरुवार को बरपाली तथा फरसवानी स्थित धान खरीदी केंद्र में जाकर किसानों से धान खरीदी से संबंधित समस्याओं को लेकर मुलाकात की है। विधायक कंवर ने केंद्रों में धान बिक्री करने पहुंचे किसानों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

किसानों ने धान खरीदी में पटवारी द्वारा रकबा काटने, घर घर जाकर धान जांच करने तथा अधिया खेती करने के आरोप में किसानों का निर्धारित बिक्री से कम करने की बात कही। किसानों ने विधायक कंवर को बताया कि किसानों के साथ पटवारी जांच में धान का कम उत्पादन बताकर धान बिक्री क्षमता काट रहे है जिससे किसानों को काफी समस्या हो रही है। किसानों ने यह भी बताया कि धान खरीदी में किसानों को बेवजह की परेशान किया जा रहा है। किसानों की शिकायत सुन ननकीराम कंवर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों का पूरा धान को खरीदने में सरकार आना कानी कर रही है इसीलिए किसानों को विभिन्न तरीकों से परेशान कर रही है। शासन किसानों के धान को चोरी का सामान समझकर छापे मारकर उसे पकड़ रही है और उत्पादन क्षमता भी मनमाने ढंग से निर्धारित करके पटवारियों द्वारा किसानों का रकबा कम दिखाकर कम धान खरीदी किया जा रहा है जबकि इसका प्रशासन के किसी अधिकारी के पास कोई लिखित आदेश प्राप्त नही हुआ है। शासन को तय करना चाहिए कि प्रति एकड़ कितना धान खरीदा जाएगा इसके विपरीत किसानों का मनमाने ढंग से रकबा काटकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पटवारी ये नही बता सकता कि किसी कृषि भूमि से कितना धान उत्पादन हुआ है प्रत्येक भूमि की अलग अलग क्षमता होता है। श्री कंवर ने कहा कि राज्य शासन को किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को किसानों के परेशानियों के निराकरण हेतु भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे परंतु अचार संहिता लागू हो जाने के कारण बैठ नही सका। उन्होंने राज्य शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय खुद किसान है परंतु किसानों का दुःख उन्हें दिखाई नही दे रहा है छत्तीसगढ़िया सरकार में छापे के डर से लोग मुर्रा तक नही बेच पा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने हिसाब से मनमानी कर रहे है जिससे किसान परेशान है। किसानों में जगदीश प्रसाद, लक्ष्मी नारायण शराफ, बहरतीन बाई, फिरन्त लाल, रामेश्वर कुम्हार, कृष्ण गोपाल सोनी, मातादीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या किसान मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
