कोरबा में बड़ी चोरी: सूने आवास से 8 लाख नगदी…30 से 40 तोला सोना..चांदी पार ,,
शादी में नैला गया था अग्रवाल परिवार ,,
चोर तिजोरी सहित उसमें रखे 8 लाख नगद..30 से 40 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी चोरी कर ले गए ,,

कोरबा // कोरबा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है शादी समारोह में शामिल होने गए अग्रवाल परिवार के घर चोरों ने बड़े इत्मीनान के साथ लाखों की चोरी की है। उन्होंने कितने इत्मीनान से चोरी की है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे रुपयों से भरी तिजोरी ही उठाकर अपने साथ ले गए हैं।आज सुबह वापस आने पर इसकी जानकारी घर के मालिक को हुई और तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
रामपुर चौकी अंतर्गत कोसा बाड़ी में ब्लू बर्ड स्कूल के पीछे निवासरत विजय प्रकाश अग्रवाल की इंडस्ट्रियल एरिया में आलमारी बनाने की फैक्ट्री है वे सपरिवार एक परिचित की शादी में नैला गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में धावा बोलते हुए रुपयों से भरी तिजोरी पार कर दी। आज सुबह लगभग 4:30 बजे वे शादी से वापस आए तो उन्हें इसकी जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि उनके घर से 8 लाख रुपए नकद व 30 से 40 तोला सोना और 1 किलो चांदी की चोरी कर दी कर ली गई है। चोरों ने बड़े इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया है। इसकी सूचना विजय प्रकाश अग्रवाल ने रामपुर चौकी में दे दी है। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा मामले की जांच चालू कर दी गयी है। लॉक डाउन के दौरान अपराधिक मामलों में कमी देखने को मिल रही थी। लेकिन बारिश के मौसम के साथ चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
