चाकू के हमले से युवक की मौत, विवाद की वजह की पुलिस कर रही जांच ,,हत्या के आरोपी युवक की भी पिटाई, तफ्तीश में जुटी पुलिस ,,
जांजगीर-चाम्पा // चाकू के हमले से युवक की मौत हो गई. युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया था, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद आरोपी युवक प्रकाश तिवारी की भी कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, उसे भी चोट आई है. बम्हनीडीह की घटना है. विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस तफ्तीश कर रही है।
बम्हनीडीह की बस्ती में दो युवकों में किसी बात लेकर कल दोपहर में गाली-गलौज हुई थी. रात में युवक शिवा महंत, के मोहल्ले में प्रकाश तिवारी पहुंचा. यहां फिर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद प्रकाश तिवारी ने युवक शिवा महंत पर चाकू से हमला कर दिया. युवक शिवा को लहूलुहान हालत में बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, यहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि चाकू के हमले से युवक की मौत हुई है. आरोपी युवक को भी कुछ लोगों ने पीटा है, उसे भी चोट आई है. मामले की जांच की जा रही है ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
Uncategorized02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 23 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी को लगा झटका,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
