1500 लाइन परिचारकों के पदों पर होगी नियमित नियुक्ति…
बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र, अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन….
न्यूनतम योग्यता होगी 10वीं पास… आवेदन की तिथि 21 अगस्त से 20 सितंबर तक….
अगस्त 13/ 2021, रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिये आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लाग-इन करके 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक जमा किये जा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इस भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी।
पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 232 पद आरक्षित होंगे। शेष 668 पद अनारक्षित होंगे।
बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिये होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिये पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा।
जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित तथा 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं।अंबिकापुर क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 07, अनुसुचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित तथा 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं।
रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसुचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित तथा 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
