• Wed. Jun 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जूना बिलासपुर व्यापारी संघ का हुआ गठन ,, सर्वसम्मति से अखिलेश गुप्ता चुने गए अध्यक्ष ,,

जूना बिलासपुर व्यापारी संघ का हुआ गठन ,, सर्वसम्मति से अखिलेश गुप्ता को चुना गया अध्यक्ष ,,

बिलासपुर // जूना बिलासपुर व्यापारी संघ का रविवार को गठन किया गया जिसमें अखिलेश गुप्ता(बंटी) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है । अखिलेश गुप्ता(बंटी) जिला कांग्रेस कमेटी में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने बताया है कि १९९६ से जूना बिलासपुर में कोई भी व्यापारी संघ का गठन नहीं किया गया था और ना ही इसके पहले किसी युवा को ये मौक़ा मिला है। उन्होंने बताया कीं सभी वरिष्ठ जनों से चर्चा कर उनकी सहमति से जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा

अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को जूना बिलासपुर के सभी व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में सभी ने मिलकर संघ का गठन करने पर अपनी सहमति दी जिसके बाद मीटिंग में अखिलेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने नाम प्रस्तावित किया गया और को सोमवार इसकी घोषणा की गई , उन्होंने कहा कि जूना बिलासपुर व्यापारी संघ व्यापारी बँधुओ कीं हर आवाज़ को बुलंद करने और उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed