ठग ने पेटीएम एक्सपायरी होने का मैसेज भेज खाते से ₹83000 पार किया ,,
सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया ,,
बिलासपुर // ठग ने पेटीएम एक्सपायरी होने का मैसेज भेज कर महिला के खाते से ₹83000 निकाल लिया । रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
सरकंडा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के राम कृष्ण एनक्लेव निवासी अंबिकादत्त साव की मोबाइल में 28 जुलाई 2020 को एक मैसेज आया, जिसमें पेटीएम एक्सपायरी होने अपडेट कराने की बात लिखी गई। इस पर अंबिकादत्त साव ने पेटीएम कस्टमर केयर के नंबर 70 0 15 91 90 5 नंबर में फोन किया। इसके बाद यहां से किसी राहुल अग्रवाल से संपर्क करने मेसेज आया। उक्त नंबर में फोन करने पर उसने अपना नाम राहुल अग्रवाल बताया जिसके बाद पेटीएम से एक ₹2 ट्रांसफर करने का है । उसके कहे अनुसार खाताधारक ने 1-2 रुपए ट्रांसफर कर दिया । इसके के बाद ठग ने उनके खाता से 83 हजार रुपए क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकाल लिया । इसके अलावा उसने दो बार राशि निकालने का प्रयास किया किंतु फेल होने से नहीं निकाल पाया। पेटीएम के माध्यम से ठगी के शिकार होने की जानकारी होने पर उन्होंने सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई है। सरकंडा पुलिस ने जांच उपरांत धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/06/2026विश्व योग दिवस पर दीपका मंडल में सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
