शराबी युवक ने की युवती से छेड़छाड़….मां से गाली-गलौच… आरोपी गिरफ्तार…

पामगढ़ // शराब के नशे में युवक ने की युवती से छेड़छाड़ बीच बचाव करने आयी युवती की मां से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक पीडि़ता दिनांक 16 सितंबर को सुबह घर के बगल के बोरिंग में पानी लेने गयी थी वहीं पर गांव का जयपाल खरे बोरिंग के पास आया जो शराब के नशे में था युवती को देख गाली गलौच करने लगा, युवती के द्वारा गाली देने से मना करने पर जयपाल ने बोला की तुझे बेईज्जत करूंगा कहकर युवती के हाथ को पकड़ कर छेड़छानी करने लगा, आवेदिका के द्वारा जोर से चिल्लाने पर घटना को देखकर युवती की मां आयी तो उसे गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते धकेल कर जमीन पर नीचे गिरा दिया जिससे उसकी मां को भी चोटें आयी है, पीडि़ता के लिखित रिपोर्ट पर अप.क्र. 385/20 धारा 294, 506, 323, 354 भादवि 08 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर शपारूल माथुर (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह (रापुसे) को अवगत कराया गया जो आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने निर्देश प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर दिनेश्वरी नंद के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक मुखबिर सूचना पर जानकारी मिली की आरोपी जयपाल खरे अपने घर ग्राम मेकरी में है कि सूचना पर आरोपी की घेरा बंदी कर पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, जिसके विरुद्ध पीडिता, गवाहों के कथन एवं आरोपी के जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी जयपाल खरे पिता छत्तु खरे उम्र 35 साल साकिन मेकरी दिनांक 23.09.2020 के 12.00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया जाकर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक रजत कुमार नाग थाना प्रभारी पामगढ़ एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
