बाइक चोरी करने वाले गैंग को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार… नाबालिग सहित 4 हिरासत में… 8 बाइक, मोबाइल जप्त…
अक्टूबर, 20/ 2021, बिलासपुर
बिलासपुर शहर में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है। बाइक चोरों की हरकतों से लोग अब अपनी गाड़ियां पार्क करने से डरने लगे है। बाइक चोरी की घटना लगभग सभी थाना क्षेत्रों में हो रही है। इसके साथ ही बाइक चोरों को पकड़ कर पुलिस कार्यवाही भी कर रही है पिछले कुछ समय मे कई थानों में बाइक चोरी के खुलासे किए गए है लेकिन बावजूद इसके चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही हैं।
ऐसे ही बाइक चोरी के एक मामले में सरकंडा पुलिस को फिर एक बार चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। जिसमें 4 आरोपियों से 08 बाइक और मोबाइल पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी ज्यादातर चोरी की घटना को शराब दुकान में अंजाम देते थे ।

सरकंडा पुलिस ने आरोपियों करीब साढ़े 3 लाख कीमत की बाइक जप्त की है। शराब भट्टी के पास रपटा चौक चांटीडीह सरकंडा में बाइक चोरी की होने की रिपोर्ट प्रार्थी चन्द्र प्रकाश साहू निवासी खरकेना हिर्री ने दर्ज़ कराई गई थी। साथ ही अशोक नगर, शराब भट्टी से स्कूटी चोरी की शिकायत प्रार्थी गौरव तिवारी कपिल नगर सरकंडा के द्वारा की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने 06 बाइक को कोतवाली, सरकंडा व अन्य थाना क्षेत्रो से चोरी करने की बात कही है।
गिरफ्तार आरोपियों मे आसन ध्रुव पिता कार्तिक ध्रुव 19 साल अशोक नगर अटल आवास, अल्ताफ खान पिता आज़ाद खान 19 साल अटल आवास अशोक नगर, दीपक पटेल पिता रमेश पटेल 23 साल कोणापुरी संकरी (411 ipc का आरोपी ), एक नाबालिक है । कार्रवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के साथ सउनि दिनेश तिवारी, हरनारायण पाठक, बलबीर सिंह, विवेक राय, लगन, अविनाश कश्यप, प्रमोद सिंह व समस्त सरकंडा स्टाफ का योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
