बेदखली की कार्रवाई के दौरान गोड़पारा में हंगामा ,, निगम और पुलिस कर्मियों पर बोला धावा ,,
बिलासपुर // अरपा के दोनो किनारों पर रिवर व्यू रोड निर्माण के लिएं यहां नदी किनारे बसे सैकड़ों परिवारों के मकानों को हटाया जा रहा है, जिसका विरोध भी हो रहा है । गोड़पारा क्षेत्र में हालांकि कई कब्जा धारियों ने स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर दिए हैं।लेकिन कुछ स्थानों पर मकान खाली कराए जाने का विरोध भी हो रहा है । शनिवार को निगम का अतिक्रमण दस्ता कोतवाली पुलिस के साथ मकान तोड़ने पहुंचा। यहां 80 मकान तोड़े जाने हैं। लेकिन बेजा कब्जा धारी मकान तोड़ने का विरोध कर रहे हैं ।शनिवार को बेदखली की कार्रवाई का विरोध करने वाले हिंसक हो उठे।जिन्होंने निगम कर्मी और पुलिस कर्मियों पर भी धावा बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच झूमा-झपटी और हाथापाई के बाद कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।जिन्हें कोतवाली थाने ले जाया गया है।
गोंड़पारा क्षेत्र में नदी किनारे मकानों में निवासरत परिवारों को सिलसिलेवार ढंग से वहां से हटाया जा रहा है। लगातार क्षेत्र के नागरिकों के साथ बैठक लेकर उन्हें समझाइश दी जा रही और निर्णय लिए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही इन मकानों को तोड़ने पर सहमति बनी थी। लेकिन बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
