स्वर्गीय इंदिरा गांधी की नतनिन हूं मैं…ऐसी धमकियों से घबराने वाली नहीं..प्रियंका गांधी वाड्रा ,,
ऐसी धमकियों से मै घबराने वाली नहीं… स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की नतनिन हूं मैं… कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर यह बात कहते हुए कहा कि मैं अन्य कुछ विपक्षियों की तरह कोई भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं हूं। मैं स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की नतनिन हूं। और ऐसी धमकियों से घबराने वाली नहीं..
दरअसल कानपुर में एक सरकारी महिला संरक्षण गृह मैं रहने वाली 57 लड़कियों को कोरोना संक्रमण की बात स्पष्ट हुई। इसके साथ ही वहां रहने वाली 5 लड़कियों के गर्भवती होने की बात भी खुलकर सामने आई.. इसका खुलकर प्रतिकार करते हुए जब श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला तो उसके जवाब में वहां से यह खबरें निकलकर आई की प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक गलत बयानी के मामले को लेकर एफ आई आर दर्ज की जाएगी। इस खबर से श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा भड़क गईं। और उन्होंने ट्विटर पर साफ लिखा कि मैं यूपी की जनता की सेवक के रूप में काम कर रही हूं। उसकी दिक्कतों को हमेशा उजागर करती रहूंगी।उन्होंने आगे कहा कि यूपी सरकार अपने अन्य विभागों के जरिए मुझे फिजूल की धमकियां देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है। उन्हें मेरे खिलाफ जो भी कार्रवाई करनी है बेशक करें। उन्होंने ट्विटर पर आगे लिखा…मैं इंदिरा गांधी की नतनिन हूं। मैं विपक्ष के कुछ नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं…इन सब धमकियों से मैं घबराने वाली नहीं…!
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
राजनीति22/09/2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
बिलासपुर22/09/2026भाजयुमो पदाधिकारियों ने विधायक अमर अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
