बड़ी खबर : आवर्ती चराई एवं गौठान निर्माण में उदासीनता बरतने पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई… सीएम ने डीएफओ, पूर्व प्रभारी डीएफओ व रेंजर को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

रायपुर, मई, 06/2022
सूरजपुर : आवर्ती चराई एवं गौठान निर्माण में उदासीनता बरतने पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई … मुख्यमंत्री ने डीएफओ समेत तीन को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…
मुख्यमंत्री ने डीएफओ मनीष कश्यप को किया सस्पेंड… पूर्व प्रभारी डीएफओ बी एस भगत को भी किया सस्पेंड… गोविंदपुर के ग्रामीणों ने की थी शिकायत… लापरवाही पर रेंजर भी सस्पेंड…
राज्य शासन की फ़्लैगशिप परियोजना में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सूरजपुर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने रघुनाथ नगर में पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई। आस-पास के गांवों से हजारों लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतापपुर के गोविंदपुर में पहली कार्रवाई की है। जिले के डीएफओ मनीष कश्यप और एक रेंजर को निलंबन के आदेश दिए है। निलंबन की कार्यवाही गौठान सम्बंधित शिकायत पर हुई है।

सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार की दोपहर बाद सूरजपुर पहुंचे। इस दौरान प्रतापगढ़ में आम लोगों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री को जब यहां बने गौठानों में लापरवाही की शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरजपुर के डीएफओ मनीष कश्यप और रेंजर संस्कृति वारले को निलंबित करने के निर्देश दिया। हालाकि, डीएफओ के निलंबन की खबर के बाद गफलत भी हुई। लोगों ने कहा, रिटायर डीएफओ के टाइम का मामला है। बाद में पूर्व डीएफओ बी एस भगत के साथ ही वर्तमान डीएफओ यानी सूरज कश्यप को निलंबित करने की आधिकारिक पुष्टि हो गई। मंत्रालय से डीएफओ के और वन मुख्यालय से रेंजर के निलंबन का आदेश थोड़ी देर में जारी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी पन्नेलाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के तहसील कार्यालय और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी निरीक्षण किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
