बिलासपुर // नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत जिले के 9 नगरीय निकायों में मतदान हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय बिलासपुर में 4 दिसंबर से आयोजित किया गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित देवकीनंदन स्कूल न.नि.कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तिलक नगर बिलासपुर, बर्जेश मेमोरियल गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर में 4 एवं 5 दिसंबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रशिक्षण दो पालियों में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण में 1920 कर्मचारी भाग लेंगे। जिन्हें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु नायब तहसीलदार सीपत संध्या नामदेव, नायब तहसीलदार बिलासपुर श्वेता यादव और शिल्पा भगत नायब तहसीदार गनियारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान उनके बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं मतदान दल आदेश की छायाप्रति लेकर उपस्थित रहने कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
बिलासपुर02/02/2026बजट 2026 पर सियासी संग्राम : कांग्रेस बोली ‘नौकरीपेशा से अन्याय’, भाजपा का दावा ‘विकसित भारत की मजबूत नींव…
