पहले बिलासपुर की युवती को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के बहाने उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने लगा। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने धरा आरोपी की गिरहबान पर हाथ….
युवती का भयादोहन कर 65 हजार रुपए लिए वसूल, रिपोर्ट होने पर आरोपी हुआ था फरार, मगर पुलिस से बच नहीं पाया….

बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// बिलासपुर शहर के मधुबन में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो कॉल के जरिए उसकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर भयादोहन करने वाले बागबाहरा महासमुंद के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। बागबाहरा महासमुंद निवासी मोहन जोल्हे पिता बाबूलाल जोल्हे बिलासपुर के मधुबन में रहने वाली एक युवती से मोबाइल में अपना संबंध बनाया। फिर उसको बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल के बहाने उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। और फिर उस वीडियो के आधार पर ही युवती को ब्लैकमेल कर उससे उससे तकरीबन 65 हजार रुपय वसूल भी कर लिये। आरोपी के द्वारा इसी वीडियो रिकॉर्डिंग को उसके परिचितों और रिश्तेदारों को देने के बहाने उसका बार बार वीडियो कॉलिंग से आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग करता रहा। इसकी शिकायत पर बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 384 और 509 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी युवक अपने घर से फरार हो गया और पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप के द्वारा सीएसपी निमेश बरैया एवं कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान को टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। तब थाना प्रभारी श्री कलीम खान के द्वारा बृजलाल भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम ने बागबाहरा जाकर आरोपी मोहन जोल्हे को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। इस तरह कोतवाली पुलिस के द्वारा बिलासपुर की युवती को भैया जो हम के जरिए ब्लैकमेल करने वाले बागबाहरा के युवक कोशिशों के पीछे भेजकर साधुवाद का काम किया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
