छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप से नागरिकों के बीच बढ़ेगा विश्वास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
मुख्यमंत्री बघेल ने किया सीजी-कॉप मोबाइल एप को लॉंन्च…

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप (CG-COP) मोबाईल एप को लॉंन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाइल एप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा।
सीजी-कॉप एप को डाउनलोड कर नागरिक अपराध की सूचनाएं देने या प्रकरणों संबंधित सभी सूचनाएं एक क्लिक पर ही पा सकेंगे। नागरिक इस एप के माध्यम से कुल 14 प्रकार की सेवाओं का लाभ बिना थाना जाये ही ले सकेंगे। सीजी-कॉप एप के माध्यम से नागरिक एफआईआर, ऑनलाईन शिकयात, चोरी, गुम, जब्त वाहन, अज्ञात शव, पुलिस से क्लू साझा करें, केस स्टेटस खोजें, पुलिस टेलीफोन निर्देशिका, चोरी, गुम, जब्त मोबाईल, गुमशुदा व्यक्ति, सहायता केंद्र, गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण, नजदीकी पुलिस थाना, गुमशुदा व्यक्ति की खोज और हेल्पलाईन सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के. विज और अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
