बिलासपुर // राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को वापस लाने राज्य शासन ने 75 बसें भेजी है सुरक्षा की दृष्टि से साथ मे पुलिस और डॉक्टरों की एक टीम भी साथ मे रवाना की गई है। रविवार की शाम कोटा से छात्रों को लेकर बस छत्तीसगढ़ के लिए निकल चुकी है ।

बिलासपुर सहित अन्य संभागों में सभी को सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा।घर जाने से पहले कुछ दिनों के लिए इन सभी छात्रों को क्वारेंटाइन में रखने की व्यवस्था की गई है, बतादें की रविवार की दोपहर को नगर विधायक शैलेश पांडे एसडीएम देवेंद्र पटेल और कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने राजस्थान कोटा से आने वाले छात्र-छात्राओं के रुकने वाले स्थानों का निरीक्षण किया, साथ ही उनके खानपान और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया । बिलासपुर में दुर्ग के 500 छात्र रहेंगे यहां उन्हें कोटा के सी वी रमन यूनिवर्सिटी, सकरी रोड स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल,एलसीआईटी कॉलेज कैरियर पाइंट में रुकवाया जाएगा। इस अवसर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्तिथ थे। सभी बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
