बिलासपुर // तेल व्यापारी के 5 लाख रुपयों से भरे गुम हुए बैग को तारबाहर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ घंटों में ही ढूंढ निकाला और बैग के मालिक व्यापारी को लौटाया दिया। बैग में सारे रुपये व दस्तावेज भी वैसे के वैसे ही सकुशल रखे थे।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर फेस टू में रहने वाले रूपक जजोदिया पिता छेदीलाल जजोदिया उम्र 48 वर्ष की व्यापार विहार में बजरंग एजेंसी नाम से फर्म है जिसके द्वारा वो खाद्य तेल की होल सेल एजेंसी का कार्य करते है। 15 जून की रात 9 बजे वह आफिस बन्द कर रोजाना की हुई डेली कलेक्शन जो कि लगभग 5 लाख 29 हजार रुपये था को एक बैग में भर कर अपने घर आ रहे थे,उक्त बैग में उनके व्यापार से सम्बंधित कीमती दस्तावेज जिसमे सभी हिसाब किताब लिखे थे भी मौजूद था,पर घर पहुँचने पर पता चला कि उनका बैग कही गिर गया है, जिस पर उन्होंने बैग की खोजबीन की पर बैग न मिलने पर तत्काक़ल तारबहार पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर तारबहार के पुलिस जवानों ने बैग की जानकारी जुटाने आसपास पूछताछ की तो एक ठेले वाले ने बताया कि उक्त बैग को मैने गिरते हुए देखा है जिसे एक मालवाहक स्वराज माजदा के चालक ने उठाया है, उक्त वाहन के बारे में आस पास लगे लगभग 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन पुलिस द्वारा किया गया पर हर जगह की फुटेज धुंधली आयी बस इतना पता चला कि यह वाहन माल लोडिंग करने हेतु शाम को व्यापार विहार पहुँचा था। तब तारबहार थाना प्रभारी कलीम खान के द्वारा व्यापार विहार के व्यापरी संघ के अध्यक्ष से सम्पर्क कर पतासाजी की गई कि शाम के वक्त व्यापार विहार के किस किस व्यापारी के यहां से स्वराज माजदा गाड़ी से माल लोडिंग अनलोडिंग का कार्य हुआ है, तब पता चला कि मुंगेली के व्यापारी की गाड़ी माल भरने हेतु व्यापार विहार आयी थी,जिसके बाद पुलिस के जवान तुंरन्त ही मुंगेली जाने हेतु रवाना हुए, इसी बीच उक्त व्यापारी से भी सम्पर्क किया गया, जिस पर व्यापारी द्वारा बताया गया कि उनके वाहन चालक को एक बैग मिला तो है पर वाहन चालक के अनपढ़ होने के कारण वह बैग स्वामी का नाम पता नही पढ़ सका और बैग ले कर अपने मालिक को सौपने जा रहा था ताकि मालिक उक्त बैग को उसके सही हकदार तक पहुँचा सकें।
मालिक के द्वारा पुलिस टीम को उक्त बैग जिसमे 5 लाख 29 हजार थे,को सकुशल सौप दिया गया। उक्त पान ठेला संचालक जिसके द्वारा बैग के सम्बंध में सर्वप्रथम सूचना दी गयी को व्यापारी रूपक बजाज के द्वारा 1 हजार रुपये नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। तारबहार पुलिस की सक्रियता से व्यापारी के गुम हुए बैग व कीमती दस्तावेज को पुलिस ने दो घन्टे के भीतर ही बरामद कर व्यापारी को सौप दिया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
