शहीद गणेश राम कुंजाम का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार ,,
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ,,
उत्तर बस्तर // कांकेर जिला के चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरूटोला के आश्रित ग्राम गिधाली निवासी भारतीय सेना के जाबॉज सिपाही गणेश राम कुंजाम गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गये, जिनका बुधवार को उनके गृह ग्राम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, कांकेर जिला के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, सांसद मोहन मण्डावी, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत कुमार ध्रुव, डीआईजी डॉ. संजीव शुक्ला, जंगलवार कॉलेज कांकेर के ब्रिगेडियर बी.के. पोनवार, कलेक्टर के.एल. चौहान, पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे सहित सेना के अधिकारियों एवं जवानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा श्रद्धासुमन एवं पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आसपास के गांवों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
