
पेंड्रा-गौरेला-मरवाही // उपचुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जीपीएम सूरज सिंह परिहार के द्वारा जिले के मरवाही विधानसभा के सभी गाओं में अलग अलग दिनों में फ्लैगमार्च एवं कॉम्बिंग गस्त करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में थाना गौरेला क्षेत्र के ग्राम मेडुका, खंता, बरवासन, भस्कुरा, अँधियार खोह, गुम्मा टोला, सरई पानी,साल्हेघोरी, हर्रि, चुकती पानी, अंजनी, थाना पेण्ड्रा क्षेत्र के ग्राम भाड़ी, सेखवा, सकोला, कोट्मी, बसंतपुर, धोबहर थाना मरवाही के ग्राम ऐंठी, धरहर, गुजर टोला, सिवनी, टिकठी, बरौर, धुम्मा टोला में फ्लैगमार्च एवं कॉम्बिंग गस्त किया गया। फ्लैगमार्च के दौरान आमजनों को आदर्श आचार संहिता का नियमों का पालन करने और साथ ही 3 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जागरूक किया गया।

जिला सीमा एवं अंतरराज्यीय सीमा में जांच के लिए गठित SST टीम को पुलिस अधीक्षक परिहार के आदेशानुसार फेस सील्ड, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला के द्वारा SST जांच दलों को चेक कर चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोविड 19 का पुर्णतः ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव का संपादन ही जीपीएम पुलिस का ध्येय है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
