महाराणा प्रताप चौक से व्यापार विहार तक ट्रैफिक व्यवस्था सुधार करने ट्रैफिक डीएसपी और निगम कमिश्नर का निरीक्षण
बिलासपुर // स्मार्ट रोड मिट्टी तेल गली का निगम कमिश्नर ने निरीक्षण किया,इस दौरान कार्य की कछुआ चाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को एक महीने के भीतर रोड का कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिए है,वही निगम कमिश्नर ने ट्रैफिक डीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी के साथ महाराणा प्रताप चौक से व्यापार विहार तक की सड़क में सुचारू रूप से आवागमन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कार्ययोजना बनाने चर्चा की गई ।
बातदे कि 5 करोड़ रुपए की लागत से मिट्टी तेल गली स्मार्ट सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह 25 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप चौक से व्यापार विहार तक की स्मार्ट सड़क निर्माणाधीन है। शुक्रवार को दोनों सड़कों का कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी तेल गली सड़क को आने वाले एक माह में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक से व्यापार विहार तहक ट्रैफिक डीएसपी श्विश्वदीपक त्रिपाठी के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक से व्यापार विहार मार्ग पर चल रहे कार्य में पाइप लाइन शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए है । इसी तरह सड़क के दोनों ओर बने ड्रेनेज सिस्टम पर स्लैब डालने के कहा गया है , इधर कार्य में धीमी गति को लेकर ठेकेदार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कमिश्नर पाण्डेय और ट्रैफिक डीएसपी त्रिपाठी ने व्यापार विहार तक निरीक्षण किया। सड़क निर्माण के कारण ट्रैफिक जाम लगने की शिकायतें मिल रही थी, जिसपर बेहतर कार्ययोजना बनाने चर्चा की गई । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त खजांची कुम्हार, ईई पीके पंचायती, एई सुरेश बरूआ सहित अन्य अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित थे।

———-
रामापोर्ट के मैनेजर को दी गई चेतावनी
रामापोर्ट के सामने मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहन बड़ी संख्या में खड़ी थी। निर्माणाधीन सड़क होने के कारण वर्तमान में वनवे है। वाहन खड़ी रहने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इसलिए अपनी पार्किंग में ही वाहनों को खड़ी करने और सामने में वाहन खड़े करने से मना करने सिक्युरिटी लगाने के निर्देश रामापोर्ट के अधिकारी को दिए गए। आगे से सड़क पर वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई करने की बात कमिश्नर पाण्डेय ने कही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
