हरियाणा के बाद अब रांची में महिला एसआई की हत्या… वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से मारी जोरदार टक्कर…
रांची, जुलाई, 20/2022
रांची के तुपुदाना जिले में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचल कर मार दिया गया है। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन भी जप्त कर दिया गया है।
यह दर्दनाक घटना रांची जिले के तुपुदाना इलाके की है। जहां बुधवार तड़के 3 बजे 2018 बैच की पुलिस एसआई संध्या टोपनो वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने एक पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया था। लेकिन ड्राइवर ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर महिला दरोगा को रौंद दिया। इस घटना में महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थनल पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरोगा के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की पुष्टि की है।
पशु तस्करी की सूचना पर लगाय गया था चेकिंग पॉइंट…
रांची के एसएसपी कौशल कुमार का मीडिया से कहा है पुलिस को इस इलाके से पशु तस्करों के गुजरने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर सड़क पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था. इसी दौरान एक पिकअप वैन चालक ने महिला एसआई की वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी।
इससे पहले धनबाद और हरियाणा में भी हो चुकी है घटना…
आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड के धनबाद में भी ऑटो चालकों ने टक्कर मारकर जज उत्तम कुमार की हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वॉक से अपने आवास लौट रहे थे। इसके अलावा 19 जुलाई मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए पुलिस उप अधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया. तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें कुचल डाला। पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारी को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
