• Sat. Oct 17th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की संदिग्ध मौत ,,एक ही परिवार के थे सभी मृतक ,,

11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की संदिग्ध मौत, एक ही परिवार के थे सभी लोग

कृषि कार्य के लिए खेत में रुके हुए थे, जहरखुरानी का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा ,,

जोधपुर // जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के देचू थाना इलाके के लोड़ता अचावता गांव में 11 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 11 लोगों की एक साथ मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह सभी लोग पाक शरणार्थी बताए जा रहे हैं ,जो कि कृषि कार्य के लिए खेत में रुके हुए थे। रविवार की सुबह खेत के मध्य बने कमरे में इन के शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर जुटे हैं। मौत के कारणों का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया जहरखुरानी का अंदेशा व्यक्त किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं और लोड़ता अचावता गांव में कृषि कार्य के कारण खेत में ही डेरा डाले थे और खेत के मध्य बने एक कमरे में रुक कर गुजर-बसर करते थे । सभी पाकिस्तान से आये शरणार्थी बताए जा रहे हैं। घटना की इत्तला मिलने पर देचू थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई मय दल मोके पर पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग और ग्रामीण भी पहुंचे और मोके से साक्ष्य एकत्रित किये हैं। मौत की वजह स्पस्ट रूप से सामने नहीं आयी है, जिसको लेकर पुलिस अनुसंधान जारी है। साथ ही शवों के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पस्ट हो पाएगी। लेकिन सभी लोगों के एक साथ मृत पाए जाने से प्रारंभिक स्तर पर जहर खुरानी की बात सामने आ रही है। इधर पुलिस भी मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed