11 साल पहले आज ही के दिन ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी ऊंची चिमनी, याद आते ही कांप जाती है रूह…
अब तक दोषियों को सजा नहीं मिली…

कोरबा // सितंबर महीने की 23 तारीख को 11 साल पहले 2009 मेें हुए बालको चिमनी हादसे की याद ताजा हो जाती है, नजरों के सामने वह दर्दनाक मंजर घूम जाता है कि रूह कांप उठती है। 23 सितंबर 2009 को शाम होते-होते करीब 4 बजे मौसम का मिजाज बदला और आंधी-तूफान के बीच बालको के निर्माणाधीन 1200 मेगावाट विद्युत संयंत्र की लगभग 225 मीटर से भी ऊंची निर्माणाधीन चिमनी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। तत्कालिक तौर पर माना गया कि निर्माण स्थल के आसपास बिजली गिरने से इसकी जद में चिमनी आई और हादसा हो गया। हादसा होते ही संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी निर्मित हो गई, कोहराम मच गया। कांक्रीट के मलबे के बीच दबे मजदूरों की चीख-पुकार से आत्मा कराह उठी। मलबे से लाशें निकाली गई तो कुछ लोगों को घायल हालत में जिंदा बचा लिया गया। आधिकारिक तौर पर 41 मजदूरों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई। यह मामला आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद न्यायालय में अब भी विचाराधीन है। इस हादसे की न्यायिक जांच कराने के लिए तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जांच कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट तीन वर्षों बाद आई। रिपोर्ट में बालको प्रबंधन, ठेका कंपनी जीडीसीएल एवं सेपको को दोषी पाया गया किंतु अभी तक दण्डात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिला सत्र न्यायालय में अपराधिक मामला विचाराधीन है। 11 साल गुजरने के बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिली है। चिमनी हादसे के शहीद मजदूरों को कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रोटोकाल का पालन करते हुए बालको के मजदूर संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
