बिलासपुर, अगस्त, 21/2024
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 1 करोड़ 30 लाख की रकम चोरी करने वाले गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार अन्य सदस्यों की तलाश जारी… 30 लाख जप्त…
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कर सिरगिट्टी क्षेत्र के एक घर में रेड कार्यवाही कर पीड़ित के घर से 1करोड़ 30 लाख की चोरी करने और उन्हें धमकी दे भागने वाले गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के बाद जांच पड़ताल कर गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार की गई है। ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त कार्यवाही की गई है। घटना के बाद शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी. टी.वी. फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान की गई। सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से महत्वपुर्ण सफलता हाथ लगी है। इस मामले में 2 महिलाओं को पकड़ा गया है और उनके पास से 30 लाख नगदी रकम बरामद की गई है।
आपको बता दे की सिरगिटटी निवासी पीड़ित कृष्ण कुमार मिश्रा ने सूचना दी थी की 13 अगस्त की रात को राजनांदगांव से वापस लौटे थे घर वालो ने जानकारी दी थी की दोपहर को कुछ लोग घर में जबरदस्ती घुस आए थे खुद को क्राइम बांच के अधिकारी बता कर घर में छानबीन करने लगे और घर में रखे पेटी को निकाल कर जप्त करने की बात कर उसे ले गए और धमकी देने लगे। घर पे रखी पेटी विधा प्रकाश पाण्डेय की थी जो सकरी में रहते है इसकी जानकारी जब उन्हें दी तब पता चला कि पेटी में पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था। जिसके बाद बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
घटना की जांच के लिए ए.सी.सी.यु एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो की जानकारी जुटाने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धों का हुलिया एवं वाहन की जानकारी मिली और सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियों के पहचान के बाद शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी मिलने के बाद योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर फर्जी काईम ब्रांच गिरोह के 02 महिला सदस्यो को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुई राशि में से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख एवं रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्त किया गया है। अन्य फरार आरोपियो की पहचान ली गई है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

टीम की एसपी ने की सराहना
उक्त कार्यवाही में एएसपी सिटी उमेश कश्यप, एएसपी (ग्रामीण / ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता, थाना प्रभारी सिरगिट्टी विजय चौधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए. सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टॉफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बिलासपुर पुलिस की अपील…
अपराधियो को पकडने में शहर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे लगातार कारगर साबित हो रहे है, बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानो में ज्यादा से ज्यादा सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाये।
नाम गिरफ्तार आरोपी
01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)
बरामद संपत्ति 30 लाख रू नगद।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
