4% कमीशन का खेल… मामले में टीएस सिंहदेव के आदेश पर सीईओ ने बनाई जांच कमेटी… सामान्य सभा मे अंकित ने उठाया था मामला…
बिलासपुर, फरवरी, 22/2022
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा जनपद पंचायत पर 15 वे वित्त योजना की राशि वितरण में 4% की कमीशन खोरी का आरोप लगाया था उस वक्त सीईओ हरीश एस ने ऐसे किसी मामले में जवाब देने से मना कर दिया था, इस मामले में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के आदेश पर जिला पंचायत सीईओ ने बिल्हा सीईओ के खिलाफ जांच का आदेश दिया है इस कमीशनखोरी की जांच 4 सदस्य टीम करेगी।
राशि वितरण में 4% की कमीशनखोरी मामले की जानकारी के बाद पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने तत्काल जिला प्रशासन को आदेश दिया है साथ ही जांच के बाद रिपोर्ट पेश करने भी कहा है जिला पंचायत सीईओ ने 4 सदस्य टीम का गठन किया है जिसमें प्रमुख परियोजना अधिकारी रिमन सिंह होंगे रिमन सिंह के अलावा 3 सदस्यों में शिवानी सिंह उपसंचालक पंचायत, अशोक कुमार धिरही प्रभारी जिला अंकेक्षक, नरेंद्र जायसवाल जिला समन्वयक आरजीएसए को शामिल किया गया है।

इस मामले में जानकारी मिली है कि यहां 6 सचिवों ने मिलकर सीईओ के इशारे पर करीब ढाई करोड़ की राशि की कमीशन खोरी की गई है आपको बता दें कि 15 वे वित्त योजना की राशि वितरण के वक्त 4% कमीशन खोरी का आरोप लगाया गया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
