बिलासपुर, जुलाई, 01/2024
पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवां दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को बिलासपुर के बिरकोना स्थित विश्विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन में इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। सोमवार को परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति वंश गोपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस समारोह में सत्र जनवरी दिसम्बर 2020, सत्र जुलाई-जून 2021, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2021, सत्र जुलाई जून 2022, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022, सत्र जुलाई- जून 2023 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 98 विद्यार्थियों को 159 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 13 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। एक विद्यार्थी डेमेश्वरी भारद्वाज को वर्ष 2021 के लिए 04 गोल्ड मेडल तथा इनमें 15 विद्यार्थियों को 03-03 गोल्ड मेडल, 27 विद्यार्थियों को 02-02 गोल्ड मेडल शेष को 01-01 गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही 02 मानद एवं 14 पी-एच.डी. (विद्या वाचस्पति) उपाधि कुल 16 उपाधि भी दिये जाएंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र जनवरी- दिसम्बर 2020 में 2,635 विद्यार्थी सत्र जुलाई- जून 2021 में 13,226 विद्यार्थी, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2021 में 3,290 विद्यार्थी, सत्र जुलाई- जून 2022 में 24,950 विद्यार्थी, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022 में 4,622 विद्यार्थी, सत्र जुलाई जून 2023 में 10,306 विद्यार्थी कुल 59,029 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.जी. पत्रोपाधि, डिप्लोमा पत्रोपाधि तथा सार्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 05/07/2024 को प्रातः 02:00 बजे दीक्षान्त समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें मानद उपाधि, पी-एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में अध्यक्षता करने राज्यपाल विश्व भूषण हरिश्चंद्र मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संघ से जुड़े राजेश जोशी उर्फ भैया जी,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ही डिप्टी सीएम अरूण साव, अमर अग्रवाल,धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
