• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रिकार्ड वजन उठाकर पदक हासिल करने वाली तीन छात्राओं का सभापति अंकित ने किया सम्मानित…

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रिकार्ड वजन उठाकर पदक हासिल करने वाली तीन छात्राओं का सभापति अंकित ने किया सम्मानित…

नवंबर, 10/2021, बिलासपुर

ग्राम पंचायत बैमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं को राज्य में बिलासपुर का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अंकित गौरहा ने बैमा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा की तीनों छात्राओं ने राज्यस्तर पर बिलासपुर की ताकत का परिचय दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह सिलसिला अखिल भारतीय स्तर तक जारी रहेगा।

बैमा स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने प्रदेश की ताकतवर और ऊर्जावान बैमा की तीन छात्राओं को सम्मानित किया। बताते चलें कि बैमा स्कूल में पढ़ने वाली तीनो छात्राओं ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रिकार्ड वजन उठाकर पदक हासिल किया है।

अपने संबोधन में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि बच्चियों ने हमेशा देश और समाज का नाम बुलन्द किया है। तीनो बेटियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत कर प्रदेश में बिलासपुर जिले की दृढ़़ता और शक्ति का परिचय दिया है। आज तीनों छात्राओं को सम्मानित करने पर खुशी महसूस कर रहा हूं।

इस दौरान मुख्य अतिथि गौरहा ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाली नम्रता ध्रुव, ठानिका कैवर्त और मानसी अंगारे को बधाई दी। उन्होने कहा कि तीनो बेटियों ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के प्रदेश को बिलासपुर जिले की ताकत का परिचय कराया है। आज पूरा जिला अपनी बच्चियों की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा हैं।

सम्मान कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,उपसरपंच संजय पांडेय,अशोक शास्त्री,शाला विकास समिति के अध्यक्ष सचिन धीवर,कमल सिंह ठाकुर,सुरेश लास्कर,प्राचार्य के.के. तिवारी,ईश्वर तिवारी,रितेश शुक्ला,मनोज कुमार साहू,उमेश यादव,गिरजाशंकर खांडे,रंजना दुबे, दीपशिखा चौबे,रीना शर्मा,निशि गुप्ता,उपासना बक्शी,मोरध्वज क्षत्रिय, अलका शुक्ला,नीलिमा शर्मा,उमा लास्कर, भूमिका श्रीवास,प्रकाश साहू, कंचन अनंत,अयोध्या माहेश्वरी,आलोक शास्त्री समेत गांव के गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed