• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर आईजी की तत्परता से मिले प्रार्थी को वापस मिले डेढ़ लाख रुपये… रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर घुमाता रहा आरोपी…

बिलासपुर आईजी की तत्परता से प्रार्थी को वापस मिले डेढ़ लाख रुपये… रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर घुमाता रहा आरोपी…

नवंबर, 11/2021, बिलासपुर

पामगढ़ निवासी गुड्डू लहरे ने गुहाराम धृतलहरे के दोनों बेटों को रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर 4 साल पहले डेढ़ लाख रुपये लिया था जिसके बाद उन दोनों की नौकरी तो नही लगी और ना ही प्रार्थी गुहाराम का पैसा लौटाया। पैसे वापस देने की बात पर अक्सर टाल मटोल करते रहता था। जिसके सम्बंध में थाने में शिकायत दिया था। पर कोई कार्यवाही नही हो पाई। इस सम्बंध में मदद के लिये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी से मिलने आये और अपनी व्यथा बताई। प्रार्थी अपराध पंजीबद्ध नही कराना चाहता था वह मात्र अपने पैसे वापस लेना चाह रहा था जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं थाना प्रभारी को इस सम्बंध में कार्यवाही करने और गुहाराम के पैसे तत्काल वापसी करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस पर जांजगीर पुलिस द्वारा अनावेदक परमेश्वर उर्फ़ गुड्डू लहरे को रायपुर से पकड़ कर पुलिस वाले लाये। ततपश्चात प्रार्थी गुहाराम को थाने में बुलाया गया। जहां पर परमेश्वर ने माफ़ी मांगी और पूरा एक लाख पचास हजार रुपए उसे वापस किये। गत चार वर्षों से प्रार्थी गुहाराम परेशान था। पुलिस महानिरीक्षक की सक्रियता से प्रार्थी को पृरे पैसे मिल गए।
प्रार्थी भावविभोर होकर आईजी को धन्यवाद ज्ञापित करने आया और आईजी सर को त्वरित कार्यवाही और न्याय प्रियता के लिये धन्यवाद दिए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed