आवास दिलाने के नाम पर युवक ने की लाखों की धोखाधड़ी… अब लगा सरकंडा पुलिस के हाथ…
नवंबर, 12/2021, बिलासपुर
आवास दिलाने के नाम पर सरकंडा के एक युवक ने लोगो को फर्जी रसीद दे कर लोगो से धोखाधड़ी कर लाखो रुपये वसूल कर लिए पैसे लेने के बाद भी युवक ने किसी को आवास नही दिलाया। लोगो ने थाना सरकंडा में शिकायत की जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वही उसके साथ के अन्य लोगों की पुलिस ढूंढ रही है।थाना सरकंडा से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया मनीषा कोरी पति दिल हरण कोरी निवासी बंधवापारा ने शिकायत दी और बताया कि -शिवनारायण कोरी पिता विजयराम कोरी निवासी बंधवापारा सरकंडा ने अपने ही ‘कोरी समाज’ की महिलाओ के विश्वास का फ़ायदा उठाया तथा विश्वासघात करके फ़र्जी रसीद देकर 7 लाख 50000/-रूपये करीबन की वसूली किया। किसी को आवास नहीं दिलाया।
तत्काल थाना प्रभारी मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारिओ से मार्गदर्शन लेके आरोपी को तत्काल गिरफ़्तार करने टीम रवाना किया तथा महिला प्र आर सुनीता अजगल्ले, आर गोवर्धन शर्मा,अख्तर खान ने आरोपी शिवनारायण कोरी को बंधवापारा से ग्रिफ्तार कर हिरासत में ले लिया।वही इस धोखाधड़ी में अन्य आरोपी भी है जिन्होंने इसके साथ ही समाज की महिलाओ से आवास दिलाने के नाम से रकम प्राप्त किया.पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है।इस मामले में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक शिवनारायण कोरी ने एक वर्ष पूर्व अपने ही समाज की महिलाएं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के प्रति आवास 70 हजार रुपये दिलाने की बात कह कर,निगम की रसीद देकर जालसाजी की घटना को अंजाम दिया।जहाँ मुख्य आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया गया और इस मामले से जुड़ी एक महिला और अन्य साथियों की पातसाजी की जा रही है जिनको जल्द ग्रिफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
