भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां जप्त… सिविल लाइन पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही… दो नाबालिग गिरफ्तार…
नवंबर, 14/2021, बिलासपुर
बिलासपुर में नशे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 नाबालिगों को पकड़ा है उनके पास से 10 हजार 4 सौ नाइट्रोशन टेबलेट मिली है और घटना में प्रयुक्त एक बाइक जप्त की गई।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी सिविल लाइन के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था जो कि शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी की दो व्यक्ति बाइक से प्रतिबंधित नशीली दवाई को बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन टीम द्वारा सुबह इमलीपारा रोड पर बाइक सवार दो नाबालिग को रोका गया जिसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाई मिली।लगभग दस हजार चार सौ नाईट्रेसन टेबलेट जिसकी कीमत लाखो रुपये तथा एक बाइक जप्त करते हुए मौके पर कार्यवाही कर थाना सिविल लाइन लाकर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन शनीप रात्रे, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव आरक्षक, सरफराज खान, धीरेंद्र तोमर, मनोज बघेल, राजेश नारंग, देवेंद्र दुबे, अविनाश पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
