एनटीपीसी सीपत द्वारा मातृ एवं शिशु चलित स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ…
बिलासपुर, जून, 03/2022
एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 01 जून 2022 को मातृ एवं शिशु चलित स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, श्री घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) और श्री कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस चलित स्वास्थ्य सेवा का संचालन आसपास के प्रभावित 36 ग्रामों में किया जाएगा। इसके माध्यम से चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए दवाइयों की उपलब्ध्ता के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान किया जाएगा। इस स्वास्थ्य टीम मे 2 एमबीबीएस डॉक्टर, 1 प्रशिक्षित नर्स, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है।
इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आसपास के प्रभावित 36 ग्रामों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने, प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, ग्रामों के सामुदायिक भवन/ पंचायत भवन/ और चौपालों मे किया जाएगा।

इस पहल का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य के बारे मे जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ गर्भवती व नई माताओं, नवजात शिशुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।
इस अवसर पर स्नेहेश बैनर्जी, महाप्रबंधक (प्रचालन), अभिजीत चटर्जी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), एस वी डी रविकुमार, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्रीमती पूनम तिर्की, सीएमओ, एनटीपीसी सीपत चिकित्सालय, श्रीमती, के श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), स्थानीय सरपंचगण सीपत, जांजी, देवरी, कर्रा तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
