ज़िला पंचायत सामान्य सभा में जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर हुई चर्चा… अंकित गौरहा ने उठाया शिक्षकों की कमी और खराब ट्रांसफार्मर का मुद्दा…
बिलासपुर, अगस्त, 18/ 2022
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। ज़िला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बेलगहना बालक शाला में एक पूर्णकालिक प्राचार्य की व्यवस्था करने की मांग की। सदस्य अंकित गौरहा ने लिमतरी मिडिल स्कूल व कन्या शाला बैमा में शिक्षकों की कमी होने पर व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया। बैठक में सदस्यों द्वारा संतान पालन के नाम पर शिक्षिकाओं के लगातार अवकाश में रहने के कारण स्कूलों में पढ़ाई बाधित होने व जर्जर स्कूलों को ठीक करने की भी बात उठाई गई।
सदस्य अंकित गौरहा ने विद्युत विभाग से खपराखोल बैमा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने व सदस्य राजेश्वर भार्गव ने धुमा आवासपारा में तार शिफ्टिंग करने की मांग की। अध्यक्ष अरुण चौहान ने अमाली और साल्हे डबरी कोटा में नया ट्रांसफार्मर लगाने के विषय मे चर्चा की।

कृषि विभाग द्वारा समय समय पर लगाए जाने वाले प्रदर्शन के लिए अध्यक्ष श्री चौहान व सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ बड़े और चिन्हांकित किसानों तक सीमित न रहे, बल्कि लघु सीमांत किसानों को भी इसका लाभ मिले। सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने सहकारी समितियों में खाद, विशेषकर डीएपी की कमी होने का मामला उठाया। इस संबंध ने कृषि अधिकारियों द्वारा ऊपर से ही खाद का आबंटन कम आने की जानकारी दी गयी। बैठक में लोक निर्माण विभाग, मत्स्य, महिला बाल विकास, जल संसाधन सहित अनेक विभागों से चर्चा की गई। बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्यों, विधायक प्रतिनिधियों, के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, जीपीएम के परियोजना निदेशक आर के खूंटे सहित बिलासपुर व जीपीएम जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

सद्भावना दिवस पर ली गयी प्रतिज्ञा…
20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उस दिन अवकाश होने के कारण शासन के निर्देशानुसार 18 अगस्त को सद्भावना प्रतिज्ञा ली जानी थी। इसके अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक के दौरान ही शाम को सद्भावना प्रतिज्ञा ली गयी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
