भुतहा तालाब अब शहर की खूबसूरती का बना केंद्र… समाजसेवी हर्ष छाबरिया के अथक प्रयासों का परिणाम…निःस्वार्थ सेवाभाव से सार्वजनिक जगहों के सफाई का उठाया बीड़ा… 7 सालो से शहर को स्वछ करने चला रहे अभियान…
गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही, सितंबर, 12/2022
कल तक भुतहा तालाब के नाम से जाना जाने वाला तालाब इन दिनों शहर की खूबसूरती का केंद्र बन चुका है ऐसी खूबसूरती कि लोग अब भुतहा तालाब को दुर्गा सरोवर के नाम से जानने लगे है यह कारनामा कर दिखाया है पेण्ड्रा के समाजसेवी हर्ष छाबरिया ने जिनके अथक प्रयासों का परिणाम कि आज दुर्गा सरोवर अद्भुत और खूबसूरत नजर आने लगा है।

स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण का एक अंग है स्वच्छ रहकर हीं स्वस्थ जीवन की कल्पना की जा सकती है इसी तर्ज पर तालाब हमारी धरोहर और शहर को स्वक्ष बनाने बनाने का बीड़ा उठाया है पेण्ड्रा के समाजसेवी हर्ष ने जो शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं वाली जगहों को संवारने के लिए संकल्पित नजर आते है वही यह अभियान बीते 7 सालों से चलाया जा रहा है जिसके लिए हर्ष छाबरिया एवं उनकी पूरी टीम प्रतिबद्ध है जो लगातार निःस्वार्थ सेवा भाव से सार्वजनिक जगहों के सफाई का बीड़ा उठाये हुए है।

ऐतिहासिक और क्षेत्र का सबसे पुराना हाई स्कूल की सफाई :-
पेण्ड्रा शहर का सबसे पुराना विद्यालय हाई स्कूल अपने आप मे काफी महत्व रखता है यह वही विद्यालय है जहाँ से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजित प्रमोद जोगी , मथुरा प्रसाद दुबे जैसी महान विभूतियां निकली है इस ऐतिहासिक मैदान की सफाई का जिम्मा 7 सालो से हर्ष छाबरिया और उनकी टीम सफाई अभियान चला रही है । हर्ष ने बताया कि हाईस्कूल का यह मैदान शहर के मध्य में है, स्थानीय लोग यहाँ सुबह शाम टहलने आते है, बच्चे खेलते कूदते रहते है, बरसात के दिनों में मैदान के चारों ओर झाड़ियां उग जाती है, ऐसे में यहां आने वालों को मायूसी और परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए मैं अपनी टीम के साथ इस मैदान की सफाई की जिम्मेदारी पूरी करता हूं। मैदान के साफ़ होने से लोगों के चेहरे में जो मुस्कान दिखाई देती है, उससे मन को शुकुन मिलता है।

हर्ष बीते 7 सालों से इस मुहिम में लगे हुए है वही जब इसपर हर्ष छाबरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह हमारा नगर है जिसके साफ सफाई और स्वच्छता की जवाबदेही हम सबकी है साथ ही यह अपील भी की कि हाई स्कूल का मैदान ,दुर्गा सरोवर , शीतला सरोवर यह हमारी ऐतिहासिक धरोहर है जिसके संरक्षण और संवंर्धन की जवाबदेही हम सबकी है . कुछ असामाजिक तत्व लोग इन जगहों पर बैठकर शराबखोरी करते है जिसपर अंकुश लगना चाहिए और पुलिस प्रशासन को भी इन जगहों पर हो रही शराबखोरी पर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि शहर की स्वच्छता बनी रहे जिस दिन पूरा शहर और प्रशासन मिलकर शहर को साफ सुथरा रखने का संकल्प लेगा उस दिन मेरी यह सेवा सार्थक सिद्ध होगी और स्वच्छ पेण्ड्रा और जिला हो पायेगा।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
