रिश्वतखोर पटवारी चढा ACB के हत्थे… नामांतरण के लिए मांगे थे 25 हजार…
धमतरी/ बिलासपुर, सितंबर, 22/2022
पैतृक संपत्ति के नामांतरण करने राखिगांव के पटवारी ने पीड़ित से 25 हजार की रिश्वत मांग ली। इसकी शिकायत एंटीकरप्शन ब्यूरो से की गई। ACB ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
धमतरी में एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.पटवारी ने पैतृक संपत्ति के नामांतरण और भाईयों में बटांकन के एवज में पीड़ित से 25,000 रूपये रकम मांग की थी.पटवारी पर आरोप है कि 12 हजार उन्होने पहले ले लिया था,मगर पीड़ित का काम पटवारी ने नही किया। इसके बाद वह पीड़ित से 9 हजार रूप्ए की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो से की बाद इसके टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
एन्टी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ने वाले पटवारी का नाम भूपेन्द्र ध्रुव है और तहसील कुरूद के प0ह0नं0 22 राखीगांव में पदस्थ है, बताया जा रहा है कि प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि उनके दादाजी की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति के नामांतरण और भाईयों में बटांकन के लिए पटवारी भूपेन्द्र ने 25,000 रूपये की माँग की थी,प्रार्थी नेे पूर्व में पटवारी को 12,000 रूपये दिया था। वही प्रार्थी और आरोपी पटवारी के बीच अंतिम किश्त के तौर पर 9,हज़ार रूपये देने की सहमति बनी। एसीबी की टीम ने शिकायत बाद पीड़ित से 9 हज़ार रूपये लेते पटवारी भूपेन्द्र ध्रुव को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा है।
बहरहाल आरोपी के विरूद्ध धारा 7 (क) 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
