चर्चित विराट अपहरण कांड में कोर्ट का फैसला… सभी 5 आरोपियों की मिली आजीवन कारावास की सजा…
बिलासपुर, सितंबर, 23/2022
शहर का चर्चित विराट अपहरण कांड में शुक्रवार को जिला कोर्ट का फैसला आया है। जिसमे अपहरण में शामिल सभी 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला जिला न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल के कोर्ट में चल रहा था। विराट सराफ का अपहरण फिरौती वसूलने के लिए किया गया था, आरोपीयों ने विराट के पिता से 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी पुलिस ने मामले में विराट की बड़ी मां और उसके 4 साथियों सहित 5 लोगो को पकड़ कर विराट को सकुशल बरामद किया था।

आपको जानकारी हो कि करबला रोड में रहने वाले विवेक सराफ के 6 साल के बेटे को मोहल्ले में शाम को खेलते वक्त आरोपियों ने अपहरण कर कार से ले गए थे जिसे रिंग रोड स्थित एक कालोनी के घर मे छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने बच्चे को मुखबिर की मदद से उस घर से सही सलामत बरामद किया था। इस अपहरण की मास्टर माइंड विराट की गोंड़पारा निवासी उसकी बड़ी माँ निकली जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

मामला जिला न्यायालय प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश के कोर्ट में चल रहा था। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल ने अनिल सिंह निवासी तिफरा, रतनपुर निवासी सतीश शर्मा और राज किशोर सिंह, गोंडपारा निवासी नीता सराफ, हरे कृष्ण कुमार राय को आजीवन कारावास की सजा दी है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
