व्यापारी से उठाईगिरी करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार… नाबालिग के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम…
बिलासपुर, सितंबर, 24/2022
स्कूटी में थैला लटका कर दुकान का ताला लगा रहे व्यापारी से उठाईगिर कर घटना को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपी पुलिस के हाथ लगे है।
तारबाहर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 22 सितंबर की है विनोबा नगर में रहने वाले व्यापारी राजकुमार गोविंदानी अपने व्यापार विहार स्थित दुकान के सामने खड़ी अपनी स्कूटी में थैला लटका कर दुकान का ताला लगा रहे थे। उसी दौरान 2 लोग पहुंचे और उनकी आंखों के सामने थैला लेकर भाग गए। थैले में 31 सौ रुपए और रसीद बुक थी। इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली की इस मामले में यदुनंदन नगर तिफरा में रहने वाला शुभम वाधवानी और उसका नाबालिक साथी शामिल हो सकता है, जिसके बाद संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।

यदुनंदन नगर तिफरा हजारी चौक गली में रहने वाले शुभम वाधवानी ने अपने नाबालिक साथी के साथ उठाई गिरी करने की बात स्वीकार कर ली। उनके पास से रसीद बुक और ₹2000 नगद पुलिस ने बरामद किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर प्रधान आरक्षक कार्तिक यादव आर किशन राय सज्जू अली मोहम्मद अली राजेंद्र कुमार प्रह्लाद जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
