महिला से छेडखानी, मारपीट करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार… घटना के बाद से था फरार…
बिलासपुर, नवंबर, 24/2022
सरकंडा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले वकील के ऑफिस से एक महिला को युवक द्वारा खींच कर जबरन ले जाने और मारपीट की घटना घटी थी जिसकी शिकायत पीड़िता ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा थाने से मिली जानकारी अनुसार 8 नवंबर को पीडिता दोपहर को अपने अधिवक्ता के घर अशोक नगर कानूनी सलाह लेने आयी थी जो वही पर आरोपी विकास साहू उर्फ विक्की पीडिता को देखकर उसके साथ छेडखानी करने लगा पीडिता द्वारा प्रतिरोध करने पर उसके बाल पकडकर उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगा घटना को देखकर अधिवक्ता एवं उसके पति के द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी वहाँ से भाग गया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 354, 294, 506, 323, 511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की गई और आरोपी को पकड़ने थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को घेराबंदी कर नेहरू चौक के पास से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सउनि धनेश साहू, आरक्षक गोवर्धन शर्मा रितेश मिश्रा, रमेश देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपीः विकास साहू उर्फ विक्की पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 35 साल साकिन राजिम पथर्रा वार्ड क्रमांक 14 थाना राजिम जिला गरियाबंद छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
