शनिवार से श्री रामकथा का भव्य आयोजन… एक दिन पूर्व निकली विशाल मंगल कलश यात्रा… महिलाओं ने लगाए जय श्री राम के जयकारे… कलश यात्रा का विभिन्न समाजसेवी संगठनों व आमजनों ने पुष्पवर्षा तथा आरती उतारकर किया अभिनन्दन…
बिलासपुर, फरवरी, 10/2023
शहर में आयोजित श्री रामकथा के पूर्व शुक्रवार को निकाली गई मंगल कलश शोभा यात्रा ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये। इस कलश यात्रा में आस्था का विशाल समूह उमड़ पड़ा। हजारों हजार महिलाओं ने शामिल होकर इसे अघोषित वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करा दिया। इससे पहले शहर में इतनी अभूतपूर्व धार्मिक यात्रा नहीं निकली थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शोभा यात्रा का एक सिरा लाल बहादुर शास्त्री मैदान में तो दूसरा सिरा गांधी चैक के आगे से निकल रहा था।

इस दौरान कलश यात्रा में श्रद्धालु रामचरित मानस की 101 पोथी सिर पर रखकर चल रहे थे। वहीं आगे-आगे हनुमान जी की जीवंत झांकी शोभा यात्रा की अगवानी कर रहा था। रैली में शामिल महिलाएं जय जय श्री राम के जयघोष करती हुई केशरिया ध्वज लेकर चल रहीं थी। वहीं दसों मानस मंडली के भजन किर्तन से नगर को राममय बना दिया।
शोभा यात्रा का विभिन्न समाजसेवी संगठनों व आम जनों ने पुष्प वर्षा तथा आरती उतारकर अभिनन्दन स्वागत किया। टैगोर चैक, डी.पी. कालेज के सामने, गांधी चैक, जूना बिलासपुर, हटरी चैक, जवाली पुल, मानसरोवर चैक में बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी कर शोभा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे निकली कलश यात्रा को कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री शाला तक पहुंचने में दोपहर हो गई। सड़कों पर महिलाओं के सिर पर कलश ही कलश दिखाई दे रहे थे। जहां से भी यह शोभा यात्रा गुजरी यातायात थम गया। लोग इसे आश्चर्य मिश्रित भाव से देखते ही रहे। भगवान राम की ही कृपा थी की शोभा यात्रा अटूट और अनंत सा नजर आ रहा था।

इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अमर अग्रवाल ने नगर वासियो के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अभूतपूर्व संख्या में शामिल होकर लोगों ने कलश यात्रा को यादगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि राम कथा को लेकर बिलासपुर अंचल के भक्तजनों के मन में भी काफि इक्षा थी जो आज अपार जनसमूह के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की श्रद्धा व विश्वास को इस उत्साह से समझा जा सकता है। उन्होंने नगर वासियों से रामकथा यज्ञ में बढ़-चढ़कर शामिल होने व कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने का निवेदन किया।

मानस मर्मज्ञ पंडित विजय कौशल जी महाराज काभी शहर आगमन हो गया। इस मौके पर आयोजन समिति ने उनका आत्मिय स्वागत किया। कथा की रसमय शुरूआत शनिवार को दोपहर तीन बजे से होगी।
आज कलश यात्रा में अमर अग्रवाल, श्रीमति शशी अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, गोपाल शर्मा, सुनिल सोंथलिया, जवाहर सराफ, नारायण तावड़कर, राजेश सिंह, विजय ताम्रकार, अशोक विधानी, रमेश जायसवाल, रंगा नादम, दुर्गा सोनी, मनिष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, अरूणा दीक्षित, जयश्री चैकसे, विभा गौरहा, संध्या सिंह, लक्ष्मी साहू, पुष्पा तिवारी, किरण मेहता, मनिषा नंदी, चंदना गोस्वामी, निता श्रीवास्तव, सुनिता मानिकपुरी, सोभा कश्यप, रेशु शर्मा, संतोषी देवांगन, कंचन दूसेजा, पूनम श्रीवास्तव, रिता भामरा, रजनी यादव, लता गुप्ता, अंजनी कश्यप, मीना गोस्वामी, ऊषा मिश्रा, जयश्री परमार, नमिता घोष, संध्या भंडारी, मीना उरांव, सीमा पाण्डेय, रश्मि मौर्य, संध्या चैधरी, वंदना डे, निरजा सिन्हा, दीप्ति बाजपेयी, अन्नपूर्णा तिवारी, रूपाली व्यास, सुनिता चैधरी, मोहिता शर्मा, रंजू जोबन पुत्रा, प्रतिभा शर्मा, विमला शर्मा, दीपक सिंह ठाकुर, वल्लभ राव, शेखर पाल, अशोक मिथुन, रिंकु मित्रा, जुगल अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में आयोजन समिति के सदस्यों सहित आमजन मानस शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
