सट्टा खिलाते 2 सटोरिए पर तारबाहर पुंलिस की कार्यवाई… जुआ एक्ट में मामला दर्ज…
बिलासपुर, फरवरी, 11/2023
सट्टापट्टी लिखते 2 सटोरियों को तारबाहर पुंलिस ने पकड़ा है व्यापार विहार स्थित पानी टंकी पानी के पास ये सटोरिये सट्टा लिखने का काम कर रहे थे। तारबाहर पुंलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
थाना प्रभारी मनोज नायक ने मिली जानकारी अनुसार व्यापार विहार में दो अलग-अलग कार्रवाई में 2 सटोरियों को सट्टापट्टी काटते गिरफ्तार किया गया है। जिसमे सचिन नारायणी सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर व्यापार विहार स्थित बड़ी पार्किंग पानी टंकी के पास रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सचिन नारायणी पर चार का जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
टीआई ने बताया कि एक अन्य कार्यवाही में व्यापार विहार से ही सट्टा लिखते दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विक्की छाबड़ा है। आरोपी स्मृति वन के सामने राजकिशोर नगर सरकंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
