ऑपरेशन निजात के तहत सिविल लाइन थाना ने बड़ी मात्रा में पकड़ा गांजा.. 27 किलो गांजा समेत चार आरोपी हिरासत में…
बिलासपुर, फरवरी, 09/2023
बिलासपुर एसपी के ऑपरेशन निजात चलाने के बाद शहर में अब बड़ी मात्रा में नशे का व्यापार चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों को पकड़ा जा रहा है इसी तारतम्य में आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने 27 किलो गांजा समेत चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन निजात के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली पारा में चार लोगों द्वारा गांजे की तस्करी की जा रही है जिस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की जिसमें 4 लोगों को संदिग्ध बैग के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा लाकर शहर में खपाना बताया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं 27 किलो 500 ग्राम गांजा समेत एक स्कूटी जप्त किया गया है आरोपी कहां से गांजा लाकर कहां ले जा रहे थे इसकी छानबीन की जा रही है।
पूरी कार्यवाई में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ उनि रमेश पटेल, आर सरफराज, विकास यादव, देवेंद्र दुबे, व समस्त सिविललाइन स्टाफ बिलासपुर का विशेष योगदान रहा।
इनको किया गया आरोपी…
1 .सागर मानिकपुरी पिता शांति 25 साल नया पारा थाना सिरगिट्टी
2 .अनिकेत उर्फ़ सोनू कोरी पिया गंगू 22 साल बुधवारी बाजार आंध्रा स्कूल पास तोरवा
3 .अभिषेक वर्मा उर्फ़ दादू पिता भरत 19 साल गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी
4 .राज उर्फ़ यश यादव पिता लक्ष्मण 22 साल नकती भवानी मंदिर पास तोरवा
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
