बच्चो को नशे का सिलोशन बेचते हीरा ऑटो पार्ट्स का संचालक गिरफ्तार…
बिलासपुर, फरवरी, 08/2023
बिलापुर पुंलिस के द्वारा नशे के रोकथाम के लिए अभियान ” निजात ” चलाया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारो को निर्देशित किया है। इसी कड़ी में कोतवाली पुंलिस ने कार्यवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सिलोशन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीरा ऑटो पार्ट्स का संचालक ईश्वरलाल रोहरा निवासी मिशन हॉस्पिटल रोड बिलासपुर द्वारा बच्चों एवं युवाओं को नशे का सामान सिलोशन बेचा जा रहा है जिसे बच्चे एवं युवा रुमाल अथवा कपड़े में डालकर सुघंकर नशा करते हैं और नशे में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है।

पुंलिस के द्वारा ईश्वर लाल बोहरा को पूर्व में भी समझाइश दी गई थी किंतु उसके द्वारा समझाईस को नजर अंदाज कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर हीरा ऑटो पार्ट्स मे रेड कार्रवाई की गई एवं संचालक ईश्वरलाल रोहरा को नशा युक्त सुलोशन अधिक दाम पर बच्चों एवं युवा को बेचते पाया गया और दूकान में बड़ी मात्रा में स्टॉक रखा हुआ मिला आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
बिलासपुर12/05/2026करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार का खेल ? बनते ही उखड़ी सड़क,, PWD के अफसर गायब,, ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप,, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कलेक्टर से की शिकायत…
