महिला के घर घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर, अप्रैल, 27/2023
अमेरी निवासी महिला के घर 2 युवको ने 8 मार्च को शराब के नशे में घर घुस कर तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत महिला ने सकरी थाने में की थी जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अमेरी निवासी प्रार्थिया ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 08 मार्च को सुबह बिरदेश बंजारे और शिवदास नवरंग निवासी अमेरि शराब के नशे में आकर अश्लील गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देकर दरवाजा तोड़कर घर अंदर घुस आए फिर मारपीट कर चोट पहुचाये है तथा घर मे रखे प्लास्टिक कुर्सी टेबल,सायकल और स्कूटी को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुचाये । शिकायत पर जांच पश्चात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 452, 427, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी बिरदेश बंजारे उम्र 23 वर्ष एवं शिवदास बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है, दोनों को न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, कृष्णकुमार यादव एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
