उपेक्षित रहा अरपापार… अलग नगर निगम बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच का 24 को जनमत संग्रह…
बिलासपुर, मई, 21/2023
शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में नागरिक सुरक्षा मंच ने अरपा पार सरकंडा को पृथक नगर निगम बनाए जाने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की। जिसमे पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि अरपा पार नगर निगम बिलासपुर का सबसे बड़ा हिस्सा है। परिसीमन के बाद यहां 22 वार्ड बने है। जिसमे करीब डेढ़ लाख मतदाता आते है। अरपा पर नगर निगम बनाने की मांग बरसों पुरानी है। फिर भी कोई शहर सरकार व एमआईसी ने आज तक कुछ नही किया अगर शासन को प्रस्ताव भेजा गया होता तो शायद आज अरपा पार अलग नगर निगम होता। उन्होंने आगे बताया कि 7 ग्राम पंचायतों को भी परिसिमन में शामिल किया था। इस लिहाज से अरपा पार क्षेत्र में 22 बड़े बड़े वार्ड हैं। इनमें से कई वार्डों के मतदाताओं की संख्या 7 से 11 हजार है। वर्तमान में बिलासपुर शहर के अंतर्गत अगर कहीं विकास हो रहा है तो वह क्षेत्र अरपा पार है। जिससे कि यहां पृथक निकाय का दावा मजबूत होता है। अगर अरपा पार को नगर निगम बना दिया जाता है तो यहां का विकास तेज गति से होगा, और व्यवस्थित राजस्व प्राप्ति के साधन बनेंगे।
अमित तिवारी ने कहा की क्षेत्र से लगे पंचायत सेंदरी, रमतला, बैमा नागोई, परसाही, लगरा, चिल्हाटी सहित कुछ गांवों को नगर निगम में शामिल कर ने नगर निगम को बड़ा किया जा सकता है। अरपा पार क्षेत्र जो कि वर्षो से उपेक्षित रहा है। जिससे क्षेत्र विकास की गति में तेजी आएगी। तथा अपने स्वयं के अस्तित्व को बनाए रखने में सफल भी होगा। अरपा पार पृथक नगर निगम की जन अपेक्षित मांग है जो कि पिछले 25 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है।
जनमत संग्रह…
इस मुद्दे पर नागरिकों की बैठक दिनांक 21 मई 23 को शाम 4:00 बजे अशोक वाटिका बिलासपुर में आहूत की गई है। इस मुद्दे के संबंध में दिनांक 24 मई 2023 को सुबह 11:00 बजे से महामाया चौक सरकंडा बिलासपुर में जनमत संग्रह कराया जाएगा।
नया रायपुर जैसे अरपा पार को बनाएं नया बिलासपुर…
संयोजक अमित तिवारी का कहना है कि नया रायपुर की तर्ज पर अरपा पार को नया बिलासपुर के रूप में विकसित किया जाए और ये तभी संभव है जब इसे अलग नगर निगम बनाया जाएगा इससे अरपा पार का विकास होगा और यहाँ के रहवासियों को बुनियादी सुविधाएं मिल पाएगी।
बड़े बड़े संस्थान है अरपा पार…
अरपा पार स्टेडियम, एसईसीएल, अपोलो हॉस्पिटल, सेंट्रल लायब्रेरी, अटल यूनिवर्सिटी, प. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि, कृषि महाविद्यालय है। इसलिए अरपा पार को अलग नगर निगम बनाना जरूरी है ये यहां के रहवासियों का हक है। उन्हें उनका हक मिलना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
