संस्कृत पढ़ने वालों बच्चों का होगा भविष्य उज्ज्वल… परमानन्द संस्कृत विद्यालय में मना शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम….
बिलासपुर, जुलाई, 13/2023
परमानन्द संस्कृत विद्यालय गोरखपुर जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, लक्ष्मण साहू प्रभारी सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर, के आतिथ्य में नवप्रवेशी छात्रों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने संस्कृत के महत्व को बताते हुए कहा कि संस्कृत में ही वर्तमान छात्रों का भविष्य उज्जवल है। हम सबको संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए। हमारे सभी पौराणिक ग्रंथ संस्कृत भाषा में ही हैं। भारतीय वेदों में जो विज्ञान भरा पड़ा है उसे धरातल पर लाने के लिए संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है। आज विदेशों में संस्कृत भाषा अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है। वहीं लक्ष्मण साहू ने भी सभी संस्कृत छात्रों को प्रवेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

सभी आगंतुकों ने भी छात्रों को तिलक लगाकर विद्यालय में स्वागत किया। संस्था के संस्थापक आचार्य स्वामी परमात्मानंद जी महाराज ने भी सभी नवप्रवेशी छात्रों को शुभाशीष प्रदान की । सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में आचार्य स्वामी परमात्मानंद जी महाराज, ॐअखण्ड राष्ट्र धर्म संस्थान के उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, संदीप सिंघई सदस्य, हर्ष छाबरिया कार्याध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, प्रकाशचंद्र नामदेव अध्यक्ष, महेश शिवदासानी सचिव परमानंद संस्कृत विद्यालय गोरखपुर, प्रदीप जायसवाल समाजसेवी, श्रीमती चित्राणी जायसवाल समाजसेवी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
