खनिज विभाग की कार्यवाई… अवैध उत्खनन, परिवहन में लगे वाहन जप्त… 71 प्रकरण दर्ज…
बिलासपुर, जुलाई, 28/2023
जिले में 10 जून से सभी रेत घाट बंद है रेत निकासी पर खनिज विभाग ने प्रतिबन्ध लगाया है। उसके बावजूद कुछ रेत चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और अवैध रेत का उत्खनन कर रहे। जिस पर लगातार खनिज अमला कार्यवाई कर रहा है। कई बार गाड़ियां जप्त कर अवैध उत्खनन में लगे वाहनों की निकासी के लिए नदी में बने रास्ते को भी तोड़ा गया है। लेकिन रेत चोर अवैध उत्खनन करना बंद नहीं कर रहे है। शिकायत पर खनिज विभाग भी कार्यवाई कर रहा है।

अवैध उत्खनन पर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा जुलाई महीने में 27 जुलाई तक ज़िले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 73 प्रकरण दर्ज किए हैं। उपरोक्त कार्यवाही में खनिज रेत के मुख्य रूप से प्रकरण दर्ज किए गए जिनकी संख्या 60 है। इसके अतिरिक्त खनिज कोयला के 02, गिट्टी के 03, मिट्टी(ईंट) के 03, साधारण पत्थर के 02 ,डोलोमाइट का 01, तथा मिट्टी एवं मुरूम का एक-एक प्रकरण दर्ज किया है। इन सभी प्रकरणों पर खनिज नियमों के अंर्तगत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
