शिक्षा विभाग पोस्टिंग में संशोधन घोटाले के बाद एक और बड़ा कारनामा… देखिए कैसे होता है खिलाडियों से खिलाड़ी…
बिलासपुर, अगस्त, 12/2023
संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर संभाग में हाल ही में गजब कारनामा उजागर हुआ था जिसमे संभाग भर के शिक्षकों के पोस्टिंग में संशोधन के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया था मनचाही पोस्टिंग कराने शिक्षकों के साथ बड़ा खेल किया गया। इसमे शिकायत के बाद नए शिक्षा मंत्री ने कार्यवाई करते हुए ज्वॉइन डायरेक्टर और रसूखदार बाबू को निलंबित कर दिया गया है मामले की जांच जारी है इस बीच एक नया कारनामा फिर सामने आया है जिसमे खिलाड़ियों के साथ ही खिलवाड़ किया गया है जिसकी शिकायत पर प्रभारी जेडी और असिस्टेंट डायरेक्टर क्रीड़ा शिकायत पर जांच कर रहे है।
संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर संभाग के स्पोर्ट्स विभाग का गजब कारनामा सामने आया है, स्पोर्ट्स टीचर कृष्णा पटेल द्वारा कोरबा लेकर गए नाबालिग 48 खिलाड़ियों को बेसहारा भूखे प्यासे छोड़ कर भाग आए। अपने आपको असहाय महसूस कर नाबालिक खिलाड़ियो ने पहले तो अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, फिर खिलाड़ी बच्चों के भड़के परिजनों ने स्पोर्ट्स टीचर कृष्णा पटेल के विरूद्ध किए गए इस कृत्य को लेकर संयुक्त संचालक स्पोर्ट्स के असिस्टेंट डायरेक्टर जीडी गर्ग से लिखित शिकायत कर कृष्णा पटेल के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है, परिजनों की शिकायत पर शिक्षक संचालनालय स्पोर्ट्स के असिस्टेंट डायरेक्टर जीडी गर्ग ने नोटशीट तैयार कर कृष्णा पटेल को शुक्रवार को तलब कर उनका बयान दर्ज़ किया है।
दरअसल बिलासपुर संभाग के शिक्षक संचालक को खिलाडियों के परिजनों की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया की सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला कोरबा में प्रतियोगिता आयोजित होना है। शिक्षक संचालनालय स्पोर्ट्स के असिस्टेंट डायरेक्टर जीडी गर्ग के मुताबिक़ डीईओ कार्यालय द्वारा कृष्णा पटेल को प्रमुख प्रबंधक बनाकर खिलाडियों के साथ जिला कोरबा भेजा गया था, पर उन्होने खिलाड़ी बच्चों के साथ जो किया है उसकी शिकायत हमें 5 बिंदुओं में प्राप्त हुई है, जिसमें सबसे गंभीर शिकायत यह है की खिलाड़ी बच्चों के संरक्षक बनकर जाने के बाद ऐसी कौन सी आपदा आ गई की कृष्णा पटेल ने 46 बच्चों को असहाय छोड़ आने पर विवश होना पड़ा, इसके साथ अन्य और भी शिकायत है, जिसको लेकर आज कृष्णा पटेल को जेडी ऑफिस तलब किया गया, और कृष्णा से जवाब तलब किया गया। आज कृष्णा से जांच अधिकारियों द्वारा की गई जांच पड़ताल के बाद ऐसा माना जा रहा है की कृष्णा पटेल ने जो कृत्य नाबालिक खिलाडियों के साथ किया है, वे दोषी करार दिए जाएंगे। अब देखना यह होगा की जेडी ऑफिस के जिम्मेदार इस गंभीर मुद्दे पर कब और क्या एक्शन लेते है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
