• Fri. Oct 30th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जिला महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव ऋचा जायसवाल ने कोटा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी… समर्थको संग जमा किया आवेदन…

जिला महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव ऋचा जायसवाल ने कोटा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी… समर्थको संग जमा किया आवेदन…

बिलासपुर /कोटा, अगस्त, 21/2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरगर्मी तेज हो गयी है, पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश करना शुरू कर दी है। ऐसे में जिले के कोटा विधानसभा भी इस बार बड़ी रोचक सीट बन गयी है इस सीट से कांग्रेस के पर्यटन अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने ताल ठोक दी है इसके बाद जिलाध्यक्ष केशरवानी भी यहां से खुद को दावेदार बता रहे है। इस बीच जिला महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव ऋचा जायसवाल ने भी कोटा विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर दी है और बड़ी संख्या में समर्थको के साथ आज आवेदन दिया है।

ऋचा जायसवाल के द्वारा कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के पास जमा किया। ऋचा जायसवाल पार्षद एवं एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल की धर्मपत्नी हैं।
छत्तीसगढ़ सर्व जायसवाल समाज के द्वारा श्रीमती ऋचा जयसवाल को टिकट देने की अनुशंसा की गई है ।श्रीमती ऋचा जयसवाल विगत 25 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी हैं । जिला महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव तथा वर्तमान में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। रोटरी क्लब बिलासपुर की लगातार 3 वर्षों से अध्यक्ष रही है,इस दौरान उनके क्लब के द्वारा कोटा क्षेत्र में समाज सेवा के बहुत से कार्य किये गए हैं। रतनपुर ऐतिहासिक नगरी रही है यहां कलचुरी वंश का 400 वर्षों तक शासन रहा है,तथा इस क्षेत्र में जायसवाल समाज के 25000 से ज्यादा मतदाता हैं। आज उनके आवेदन के समर्थन में श्रीमती ऋतु पांडे, आनंद जायसवाल, नीरज जायसवाल,अनु पांडे,दीपाली दुआ,गीता जायसवाल, अंकुश चौधरी, पीयूष जायसवाल, प्रवीण चौकसे, शाश्वत तिवारी, आशीष,योगेश कुर्रे तथा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed